प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका पर याचिकाकर्ताओं की दलीलें पूरी, कल भी होगी सुनवाई, कल सुना जाएगा शासकीय पक्ष को
प्राचार्य पदोन्नति के मामले में हाईकोर्ट की डीबी में सुनवाई हुई। आज सारी दलीलें पूरी कर ली गई। शासन का भी पक्ष सुना गया। कल 17 जून को भी शासन का पक्ष सुना जाएगा।
बिलासपुर। प्राचार्य पदोन्नति को लेकर दायर याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। डिवीजन बेंच में जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने प्रकरण को सुना। आज सोमवार को प्राचार्य पदोन्नति विषय में सुनवाई पूरी की गई। एक नई याचिका प्रधान पाठक सीनियारिटी पर लगी थी। जिसमें याचिकाकर्ता के अधिवक्ता को सुना गया। कुल दो याचिकाएं सुनवाई के दौरान क्लब हुई। कल 17 जून को भी शासन के पक्ष को सुना जाएगा।
प्राचार्य पदोन्नति में आज डीबी में सुनवाई के दौरान बेंच ने इंटर विनर से उनका पक्ष सुना गया। प्राचार्य पदोन्नति फोरम की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से अदालत ने पूछा कि आप लोग शासन के पक्ष में है या विरोध में। अधिवक्ता गणों ने जवाब में कहा कि हम लोग शासन के पक्ष में है। शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता यशवंत ठाकुर ने सभी विषय पर विशेष चर्चा कर शासन का पक्ष रखा। इंटर विनर से भी अदालत ने पूछा कि आप लोग शासन की तरफ से है या याचिकाकर्ताओं की तरफ से है। जिस पर वे शासन के पक्ष में खड़े होते हुए दिखे।
अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई की तिथि को एक दिन और बढ़ाते हुए कल 17 जून कर दिया है। सारी दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने स्पष्ट किया कि कल अब और सुनवाई नहीं होगी कल केवल शासन का पक्ष सुना जाएगा।