Blog

मतदाता सूची में गड़बड़ी की कांग्रेस की शिकायत पर वार्ड क्रमांक 32 में पहुंचे तहसीलदार, बीएलओ से ली जानकारी पंचनामा बनाकर गड़बड़ी सुधारने के निर्देश

ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद ने की थी शिकायत

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 32 तथा 23.22 में मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार वार्डो में जांच करने पहुंचे तथा वार्ड के बीएलओ को बुलाकर मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जुड़ने और हटाए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा वार्ड के परिसीमन का नक्शा के आधार पर तहसीलदार ने मतदाताओं के समक्ष गवाही कर पंचनामा तैयार किया तथा मतदाता सूची में गड़बड़ी की जांच शुरू की । ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के अध्यक्ष जावेद मेमन की शिकायत पर तहसीलदार मुकेश देवांगन वार्ड क्रमांक 32 में पहुंचे और भाग संख्या 2 मे वार्ड नं 23 के 353 मतदाताओं के नाम जुड़ गए हैं। उनकी शिकायत मिली थी। कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने कहा था कि वार्ड नंबर 32। 23 और 22 की मतदाता सूची के त्रुटि को सुधार किया जाए। तहसीलदारन ने वार्ड नं 32 पहुचकर पंचनामा बनाकर यहां के स्थानीय मतदाताओं से चर्चा की है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जावेद मेमन ने नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय शहर प्रवक्ता ऋषि पांडे अयाज खान रिजवान खान की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम अतिरिक्त जिला अध्यक्ष ए आर कुरुवंशी को ज्ञापन के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जावेद मेमन ने यह मांग की है की 4 जनवरी को वार्ड नंबर 32 की त्रुटि को लेकर निर्वाचन नोडल अधिकारी एसडीम बिलासपुर को आपत्ति दर्ज कराई गई है । उसे दुरुस्त कराया जाए और दावा आपत्ति का समय बढ़ाकर 10 जनवरी किया जाए ताकि इन चार दिनों में और वार्डों से भी ऐसी आपत्तियां आ सके ।

कांग्रेस की ओर से बयान देते हुए जावेद मेमन ने कहा कि मतदाता सूची की त्रुटि सुधारी जाएगी तभी नगर निगम निर्वाचन 2025 की सुचिता और निष्पक्षता दिखाई देगी मतदाता सूची में जो त्रुटि है वह बहुत गंभीर है क्योंकि अंतिम प्रकाशन होने के बाद जब पुनः प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है वह दोनों मतदाता सूचियां में अंतर दिखाई स्पष्ट दे रहा है वही जो BLO वार्ड में बैठे हैं उनके पास विधानसभा 2023 की मतदाता सूची है जबकि नगर निगम चुनाव 2025 हेतु मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका था इसलिए पुनः मतदाता सूची को दुरुस्त किया जाए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचनअधिकारी से लिखित में कांग्रेस ने यह मांग की है कि अनेक वार्डो से शिकायत आ रही हैं उन पर ध्यान देते हुए दावा आपत्ति का तत्काल निराकरण किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *