Blog

धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सीपत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मड़ई ग्राम पंचायत गेट के पास मेनरोड में एक व्यक्ति लोहे का बना धारदार चापड पकडा हुआ है । और लहरा कर आम लोगों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है। इसके पहले भी लोगों को गाली गलौज कर डराता धमकाता है, इसके द्वारा गांव में भय का माहौल बनाया जाता है। सूचना पाकर सीपत पुलिस आरोपी को पकडने के लिए घटना स्थल रवाना हुई । पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार घेरा बंदी कर व्यक्ति को पकडा । आरोपी से पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार सोनझरी पिता स्व मनोहर सोनझरी उम्र 54 साल निवासी मडई थाना सीपत बताया। जिसे गिरफ्तार किया गया एवं एक नग लोहे का बना धारदार चापड को जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *