Blog

अवैध चाकू बेचने वाला 12 धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार

चाकूबाजी रोकने पुलिस जुटी कार्रवाई में

बिलासपुर । शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर रोक लगाने पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने एक आरोपी के पास से 12 चाकू बरामद किए है।
आरोपी के पास इतने चाकू कैसे आए और कहां से लाया है इसकी पूछताछ की जा रही है।

तोरवा पुलिस ने अवैध रूप से बटनदार स्प्रिंगदार चाकू की बिक्री कर रहे एक युवक को दबोच लिया। आरोपी का नाम शाहबाज अंसारी पिता सलीम खान अंसारी, उम्र 24 वर्ष, निवासी गणेश नगर चुचुहियापारा सिरगिट्टी है। उसके कब्जे से पुलिस ने 12 बटनदार स्प्रिंगदार चाकू बरामद किए हैं। दरअसल, एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश दिए थे। इसी के तहत लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बुधवारी बाजार के पास एक युवक लोगों को धारदार बटनदार चाकू दिखाकर बिक्री कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध हथियार रखने व बेचने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तोरवा पुलिस ने आरोपी से चाकू के संबंध में कर रही पूछताछ

तोरवा पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी की हिस्ट्री खंगाला जा रहा है।इसके साथ ही आरोपी से यह भी पूछताछ किया जा रहा है कि आखिर इतने चाकू कहां से आए और किसलिए अपने पास रखा हुआ था।आरोपी का मोबाइल और इसका कल डिटेल निकालकर बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *