Blog

सूने घर से कीमती गहने और नकदी लेकर फरार हुए चोर

बिलासपुर।मस्तूरी क्षेत्र के मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बिनैका में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित धरम पुरेना पिता क्षत्री पुरेना (52) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर बेटे को दिखाने के लिए वे अपनी पत्नी के साथ 18 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे बहतराई, बिलासपुर गए थे। शाम करीब 5 से 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है। जब वे तत्काल ग्राम बिनैका पहुंचे, तो देखा कि अलमारी के कपड़े और सामान चारों ओर बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखा पर्स भी गायब था। चोरों ने सोने-चांदी के कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।घर से चोरी 1 जोड़ी लछा लगभग 40 तोला, 1 जोड़ी पैरी 30 तोला,1 जोड़ी झुमका, और 30,000 नकद शामिल है।धरम पुरेना ने बताया कि लछा उन्होंने अपने छोटे बेटे के विवाह के लिए सुरक्षित रखे थे। अलमारी में रखे अन्य छोटे जेवर जैसे बिछिया और सोने की माला को चोरों ने नहीं छुआ, लेकिन महंगे गहने और नकदी पूरी तरह ले गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मल्हार मौके पर पहुंचे, मुआयना किया और मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से चोरी हुए सामान की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *