Blog

बिलासपुर पुलिस के विशेष अभियान के पकड़े गए संदेही,201 वारंट और 163 समंस तामील, 21 फरार आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 201 वारंट और 163 समंस तामील किए गए, जबकि लंबे समय से फरार चल रहे 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी के निर्देश में में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें गठित कर अभियान संचालित किया गया। टीमों ने न्यायालयों से जारी लंबित वारंटों और समंसों की तामिली सुनिश्चित करने के साथ ही फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 77 गिरफ्तारी वारंट, 85 जमानती वारंट और 39 स्थायी वारंट सहित कुल 201 वारंटों की तामिली की गई। इसके अलावा 163 समंस भी संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाए गए।पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। वहीं जिले के 104 निगरानी गुंडा-बदमाशों की भी जांच की गई और उनकी वर्तमान गतिविधियों का सत्यापन किया गया। आवश्यकतानुसार उन्हें समझाइश और वैधानिक निर्देश भी दिए गए। पूरे अभियान के दौरान कुल 489 कार्रवाई संपादित की गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष अभियान से न्यायालयीन आदेशों के पालन की प्रभावशीलता बढ़ी है तथा जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में मदद मिली है। बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रखे जाएंगे।

बीच बीच में चलता है अभियान,संदेहियों की करते धड़पकड़

पुलिस का कहना है कि संदेहियों की धड़पकड़ करने के लिए बीच बीच में अभियान चलाया जाता है।इसके साथ ही संदेहियों को थाना हाजिरी करने निर्देशित किया जाता है।बावजूद इसके कई लोग गुंडा बदमाश करने से बाज नहीं आते है।जिनके खिलाफ कार्रवाई होती है।यही कारण है कि सभी थाना प्रभारी एसएसपी के निर्देश पर अभियान चलाकर आरोपियों और संदेहियों को पकड़ते है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *