बिलासपुर में युवाओं ने मटकी फोड़ कार्यक्रम कर मनाई जन्माष्टमी

एक- दूसरे के कंधो पर चढ़कर युवाओं ने फोड़ी दही- हांडी
बिलासपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के युवाओं ने परंपरागत तरीके से मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर शहर के विभिन्न इलाकों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने टीम बनाकर ऊँचाई पर बांधी गई दही-हांडी तक पहुँचने की कोशिश की। एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर उन्होंने मटकी तक पहुँचने का प्रयास किया। जब मटकी फूटी तो दही चारों ओर बिखर गई और लोगों ने जोरदार जयकारे लगाए।मटकी फोड़ कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग जुटे। महिलाओं और बच्चों ने भी तालियों और नारों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डीजे की धुन पर युवक झूमते नजर आए। कार्यक्रम में युवाओं ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाई।

जगह जगह हुआ मटकी फोड़ने का आयोजन
शहर में ऐसी कोई जगह नहीं रही जहां पर मटकी नहीं फोड़ी गई।बल्कि ग़ली गली और शहर के अधिकतर।चौक चौराहों पर मटकी फोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित करके उत्साह और उमंग के साथ मटकी फोड़ा गया । जिसमें युवाओं की लंबी भीड़ बनीं रही और लोग खुशियों के साथ मटकी फोड़ने लगे।
ट्रैफिक जाम और लोगो की भीड़
मटकी फोड़ आयोजन को लेकर इस कदर उत्साह बना रहा कि ट्रैफिक जाम भी सड़को पर बना रहा और लोग खड़े होकर मटकी फोड़ने के कार्यक्रम को देखते रहे।लोगो के भरपूर आनंद लिया और मटकी फोड़ते देख लोगो के अपनी जिंदगी के बचपन को याद किया।