Blog

बाइक सवार से मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।कोनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार गार्ड से मारपीट कर लूटपाट करने वाले आरोपियो को पुलिस ने कार्रवाई गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से लूट की रकम में से 1000 रुपये बरामद कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

दरअसल पूरी घटना 14 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे की है।अटल आवास निवासी पतामेश्वर सोनी जो पेपर विक्रेता और गार्ड का कार्य करते हैं, मार्क अस्पताल से अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क पर तीन युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। गाड़ी धीमी करते ही आरोपियों ने बाइक का हैंडल पकड़कर उन्हें गिरा दिया और मारपीट कर उनके पर्स में रखे 11 हजार रुपये नकद सहित अन्य सामान लूटकर फरार हो गए।

प्रार्थी की शिकायत पर कोनी थाना में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू 22 वर्ष इमली भाटा सरकंडा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि लूट की रकम में से 4000 रुपये अपने पास रखे थे, जिनमें से 3000 रुपये खर्च कर दिए गए और शेष 1000 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।इधर घटना के बाद से फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी रही तभी खबर मिली कि फरार आरोपी कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार, श्रवण उर्फ नानू कौशिक अपने घर के पास एक सुनसान वाले घर पर छिपे हुए है।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और फरार दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *