Blog

बिलासपुर में 6 नए टीआई की पदस्थापना, थाना पोस्टिंग को लेकर बढ़ी हलचल

बिलासपुर।नक्सल प्रभावित जिलों में लंबे समय से पदस्थ वन-टाइम प्रमोशन प्राप्त निरीक्षकों की सामान्य जिलों में वापसी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत 6 निरीक्षकों की पदस्थापना बिलासपुर जिले में की गई है, जबकि पूरे बिलासपुर रेंज में 17 निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।

बिलासपुर भेजे गए निरीक्षकों में शशिकांत भारद्वाज और सलीम खाखा सुकमा, जितेंद्र गुप्ता, संजय शिंदेश और विजय वर्मा कांकेर तथा मनोज सिंह बीजापुर शामिल हैं।

जिले में पहले से 36 निरीक्षक विभिन्न थानों, चौकियों, ट्रैफिक शाखा, एसीसीयू, साइबर सेल और अन्य इकाइयों में पदस्थ हैं। ऐसे में 6 नए टीआई के आगमन से थाना प्रभार और अन्य महत्वपूर्ण पदों की पोस्टिंग को लेकर प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस महकमे में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ निरीक्षकों के संभावित तबादलों की चर्चा भी तेज है। इसके अलावा आईपीएस और डीएसपी स्तर की तबादला सूची का भी इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *