संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया

बिलासपुर । विश्व गुरु संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती माँघ पूर्णिमा के पावन पर्व पर पूरे विश्व मे मनाया जाता है। हर वर्ष की तरह बिलासपुर मे गुरु रविदास की जयंती बड़े हर्ष उल्लास से मनाया गया।
जयंती के अवसर पर सुबह गुरु आरती के साथ दिन की शुरुवात किया गया तत्पश्चात,दयालबंद गुरूद्वारे से रागी जत्था के द्वारा संत रविदास जी की गुरुवाणी सुनाया गया। इस बार गुरुवाणी क़र्बला राविदास् मंदिर मे और तारबहार अहिरवार समाज मे भी गुरुवाणी सुनाया गया।

दोपहर 3 बजे पूरे बिलासपुर के सभी अहिरवार समाज के द्वारा जिसमे क़र्बला,तालापारा,चिंगराज,टिकरापारा,तारबहार,देवरिखुर्द,परसदा द्वारा संयुक्त रूप से गुरु रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाला गया।

शोभायात्रा की शुरुवात गांधी चौक से होकर हटरी चौक,गोलबाजार,सदर बाजार,सिम्स चौक,पुलिस ग्राउंड,सत्यम चौक,मगरपारा बौद्ध मंदिर,अग्रसेन चौक,पुराना बस स्टैंड होते हुए संत रविदास नगर क़र्बला मे समापन हुआ। शोभायात्रा मे झांकी आकर्षक का केंद्र रहा बड़ी संख्या मे महिलाये व पुरुष सभी शोभायात्रा मे शामिल हुए।

शोभायात्रा के पश्चात शाम 6 बजे गुरु की महाआरती की गयी। महाआरती के पश्चात भोजन लंगर की व्यवस्था प्रसाद स्वरूप दिया गया। पुरी रात भजन कीर्तन होता रहा।

जयंती के पावन पर्व पर बिलासपुर शहर के विधायक माननीय अमर अग्रवाल जी शामिल हुए। पूर्व विधायक माननीय शैलेष पाण्डेय जी भी उपस्थित हुए व नगर के सभी गणमान्य नागरिक भी इस अवसर पर गुरु रविदास जी की जयंती पर शामिल हुए।
इस जयंती को सफल बनाने मे जिला समिति अहिरवार समाज बिलासपुर के जिलाध्यक्ष राजेश बाँधेकर,शंकर अहिरवार,संतोष hathile, इंजीनिर कृष्ण कुमार रायकर,नन्द् कर्निक्,जगजीवन्,दुकालू,दुर्गेश,कमल, गोविंद,जवाहर,शुभाष चौधरी,पंचू ,सूरज,आशित पाल जुनेजा जी,रंजीत सिंह जी,गंभीर जी,गोपाल अहिरवार,अश्वनी,संतोष,बलवंत लांझेकर,चिंताराम,गणेश पनागर,राजा लांझेकर,राकेश, रमेश,सम्पत,राकेश व समस्त पुरुष समिति
महिला समिति से जिलाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा अहिरवार,उर्वशी पालेकर,सरस्वती,सीमा बनाफ़र, ममता लांझेकर,अनिता भांडेकर,कौशिल्या,कंचन,रजनी,माथुरा,संतोषी,सरिता,रानी,कलेश,कृष्णा,गणेशी,सीमा,गुलाब देवी,ललिता,कामनी,इंदु,रामबाई ,किरण,पूर्णिमा,गीता,हरबाई,द्वारका,उर्मिला,चमेली,मुन्नी,बुंदू, रानी बाँधेकर, गुरुद्वारा सेविका पूजा बाँधेकर, संध्या चौधरी व समस्त महिला समिति बिलासपुर, छत्तीसगढ़ शामिल रहे