Blog

बूटापारा में दहशतफैला रहा युवक चाकू के साथ गिरफ्तार,तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के बूटापारा में आम लोगों को भयभीत कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का एक धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

तोरवा पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वालों और आदतन बदमाशों पर निगरानी रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग और संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम बूटापारा क्षेत्र में पहुंची। यहां एक युवक आम लोगों के बीच दहशत फैलाते और भयभीत करते हुए संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ।आरोपी की पहचान देवकरण निषाद (19), निवासी प्राथमिक स्कूल के पीछे बूटापारा, तोरवा, बिलासपुर के रूप में हुई।पुलिस ने चाकू जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *