Blog

मस्तूरी में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आये बाइक सवार युवक की मौत…. पीछे बैठी दो युवतियाँ गंभीर

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के जरामनगर मोड़ स्थित मोहतरा चौक में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। धान से भरे ट्रैक्टर क्रमांक CG 10 AL 7072 ने तेज रफ्तार में आकर बाइक क्रमांक CG 10 BV 9411 को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि बाइक में सवार दो युवतियाँ गंभीर रूप से घायल हो गईं। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी निवासी सिद्धू सिदार अपनी गांव की युवती प्रीति और रिया साहू के साथ जांजगीर चांपा जिले के जावलपुर जर्वे से चिल्हाटी वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी लगभग शाम 6:45 बजे जैसे ही तीनों मोहतरा चौक के पास पहुँचे, मस्तूरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सिद्धू सिदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रीति के सिर और सीने पर गंभीर चोटे आई तथा रिया के पैर व होंठ में गंभीर चोट लगी। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस टीम मौके पर पहुँची। चालक खाम्बन साहू और मेडिकल स्टाफ सीमा कर्ष ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें सिम्स रेफर कर दिया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पताल ले गए। इधर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *