Blog

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 से

बिलासपुर- प्रशिक्षण प्रभारी एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के अतिथि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में सभा स्थल झूलेलाल मंगलम का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रशिक्षण स्थल में मंच बैठने की व्यवस्था एवं आवासीय भोजन व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रशिक्षण महा अभियान की चल रही व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की| 25 मई से प्रशिक्षण में अपेक्षित पदाधिकारियों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है प्रथम दिवस प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे द्वितीय सत्र का उद्घाटन क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नि करेंगे तृतीय सत्र संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला होंगे चतुर्थ सत्र मीडिया प्रबंधन पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला संबोधित करेंगे पंचम सत्र संभाग प्रभारी एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी के आतिथ्य में संपन्न होगा चौधरी कार्य विस्तार पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी|
छठवें सत्र को भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे संबोधित करेंगी तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा| तत्पश्चात द्वितीय दिवस सुनील पिल्लई प्रदेश आईटी सेल संयोजक संबोधित करेंगे आठवें सत्र को बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक हमारा इतिहास हुआ विकास विषय पर संबोधित करेंगे|
नवे सत्र में देश के समक्ष चुनौतियां राजनीति एवं सामाजिक विषय पर पूर्व नेता विपक्ष नारायण चंदेल संबोधित करेंगे इसके साथ ही श्रद्धा मिश्रा प्रदेश सोशल मीडिया सहसंयोजक विषय पर संबोधित करेंगी| दसवीं सत्र में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिंह अध्यक्ष योग आयोग विचार परिवार विषय पर अपना संबोधन देंगे 11वीं सत्र में डॉक्टर अखिलेश जैन प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर संबोधित करेंगे| सत्र के समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *