Blog

बीमारी से परेशान हूं,मेरा पैसा भी मुझे नहीं मिल रहा…इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं

राशि पावर प्लांट में काम करने वाले युवक ने परेशान होकर खाया जहर

सरकंडा पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर युवक ने बीते दिनों जहर का सेवन कर लिया,जिसकी सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई है। मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम
कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को मिले सुसाइट नोट में मृतक ने
बीमारी से तंग आना और कोयला कारोबारी से पैसों का विवाद होना लिखा है।

सरकंडा थाना से मिली जानकारी के अनुसार कपिल नगर निवासी अनिल सिंह ठाकुर जयराम नगर स्थित राशि स्टील में सुपरवाइजर के पद में पदस्थ था। पुलिस का कहना है कि मृतक के जेब से सुसाइड नोट पुलिस को मिला है। जिसमें मृतक ने लेनदेन का जिक्र किया है और उसे परेशान करने की बात लिखी है। वही जिससे पैसे लेने थे उसका भी नाम उस सुसाइड नोट में लिखा है। मामले में कोल ऐश ट्रांसपोर्ट करने वाले तीन से चार लोगों का नाम लिखा हुआ है। परिजनों की माने तो मूलमूला निवासी कोयला कारोबारी मंजीत सिंह पैसों को लेकर अनिल को बहुत ज्यादा परेशान किया करता था पैसों के लेनदेन में गड़बड़ी कर उल्टा अनिल सिंह को ही धमकाया करता था दोनों के बीच कोयला सप्लाई को लेकर आपस में पैसों का विवाद चल रहा था । पुलिस का कहना है कि फिलहाल जिनका नाम नाम लिखा हुआ है उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले के और भी लोगो से पूछताछ होगी।इसके साथ ही प्लांट और दोस्तो से भी पूछताछ की जाएगी।

सरकंडा पुलिस बोली,कोयला कारोबारी से पुछताछ होगी

सरकंडा पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में मृतक ने आत्महत्या के पहले लिखा है कि वह बीमारी से परेशान है और इलाज कराने में पैसा ज्यादा लगता है। मेरा खुद का पैसा समय से नहीं मिल पा रहा है इधर कोयला कारोबारी मंजीत सिंह से पैसों को लेकर भी विवाद बना हुआ था और वह बहुत ज्यादा परेशान करता था।जबकि मंजीत से मेरा कोई बकाया नहीं है।फिर भी मंजीत करता है जिसके कारण वह काफी परेशान है चुका है और इसी से तंग आकर मै आत्महत्या कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *