Blog

उन्नत शिक्षा संस्थान में खेल उत्सव 7 से

व्हालीबॉल पुरुष वर्ग के मैच से होगा दलीय खेलों का आगाज़

बिलासपुर। उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में 7 जनवरी से वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी की अध्यक्षता में सुबह 7.30 बजे से होगा। खेल प्रतियोगिता दो सोपान में होगी। पहले सोपान में व्हालीबाल, खो-खो, बैडमिंटन, टेबल- टेनिस, क्रिकेट व रोप जंप आदि दलीय खेल होंगे।। वहीं द्वितीय सोपान में 100मी., 200मी., 400 मी. 800 मी. दौड़,रिले दौड़, ऊँची कूद, लंबी कूद, त्रिकूद, गोला फेंक, तवा फेंक, भाला फेंक व सुरीली कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता होगी। इन सभी खेलों के लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत बी एड एवं एम एड के सभी प्रशिक्षार्थियों को चार निकेतन सत्यम, शिवम, सुंदरमऔर मधुरम निकेतन में विभाजित किया गया है। खेल प्रतियोगिता के लिए विधिवत समिति बनाते हुए प्रशिक्षार्थियों को जवाबदारी सौंपी गई हैं। सभी प्रशिक्षार्थी पूरी तन्मयता के साथ आयोजन को सफल बनाने विभिन्न खेलों के मैदान निर्माण एवं मैदान साज-सज्जा सहित आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था करने में अपना अमूल्य योगदान दे रहें हैं।इसके साथ ही खेल के सफल संचालन लिए महाविद्यालयीन आचार्यों को जवाबदेही दी गई है। इसमें वालीबाल की ज़िम्मेदारी रश्मि पाण्डेय, मनीषा वर्मा, प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. वंदना रोहिल्ला, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, पवन पाण्डेय, आशा बनाफर एवं निधि शर्मा को दी गई है।

खो-खो की जिम्मेदारी

खो-खो की जिम्मेवारी डॉ. विद्याभूषण शर्मा, डॉ. संजय एम. आयदे, छाया शर्मा, राजकुमारी महेन्द्र, डॉ. सलीम जावेद, डॉ. गीता जायसवाल को सौंपी गई है। इसी क्रम में डॉ नीला चौधरी, डॉ. व्ही.बी रमणाराव, मनीषा वर्मा, और एन. एम. रिज़्वी, सोनल जैन, आशा बनाफर को टेबल टेनिस की जिम्मेदारी सौंपी गई है तो बैडमिंटन का ज़िम्मा सौरभ सक्सेना, पवन पाण्डेय, डॉ. अजीता मिश्रा,अंजना अग्रवाल, डॉ. रजनी यादव, रश्मि पाण्डेय और दुष्यंत चतुर्वेदी को दिया गया है।

क्रिकेट का भी अलग महत्व

क्रिकेट का दायित्व डा. सलीम जावेद, सौरभ सक्सेना, विद्याभूषण शर्मा और पवन पाण्डेय एवं रोप जंप की कमान डॉ. गीता जायसवाल,छाया शर्मा, डॉ. अजीता मिश्रा, प्रीति तिवारी, डॉ. रजनी यादव,राजकुमारी महेन्द्र, डॉ.वन्दना रोहिल्ला तथा संतोषी फर्वी आदि आचार्यवृंद को सौंपा गया है। खेल महोत्सव के समन्वयक क्रीड़ा प्रभारी करीम खान और संरक्षक प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी होंगे।
इसकी जानकारी क्रीड़ा प्रभारी एवं प्रतियोगिता समन्वयक करीम खान ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *