Blog
जब देर रात अचानक निकले कलेक्टर और एसपी…..फिर थाने का किया औचक निरीक्षण….और उसके बाद दिए आवश्यक दिशा निर्देश….देखिये तस्वीरें

खासखबर मूंगेली/ दरसल जिले के कलेक्टर राहुल देव् और पुलिस कप्तान चंद्रमोहन सिंह ने जरहागांव थाने का निरीक्षण किया…इसके बाद कलेक्टर और एसपी ने विभिन्न पंजी का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया…

इतना ही नहीं देर रात शहर के चौक चौराहों मे कामबिंग गश्त कर पुलिस के जवानो को निर्देशित किया…

इसके अलावा कलेक्टर और एसपी ने सभी वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए….जिसके चलते मुंगेली और जरहागांव के सभी चौक चौराहों मे देर रात तक वाहनों की गयी…जांच के दौरान संदिग्ध घूमते पाए लोगों से पूछताछ भी की गई….

आप को बता दे इन दिनों देर रात आवारा लड़को और बदमाशों की झुण्ड निकलकर देर रात तक घूमकर मस्ती करते है…जिसके कारण कई लोग बेवजह परेशान होते है..यही कारण है की ऐसे लोगो पर लगाम कसने के लिए कलेक्टर और एसपी खुद निकले…
