Blog

भीषण गर्मी से राहत के लिए निःशुल्क प्याऊ घर का संचालन

बिलासपुर।रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर के द्वारा भीषण गर्मी से राहत के लिए निःशुल्क प्याऊ घर का संचालन दो जगहों पर किया ।
रोटरी भवन, सीएमडी चौक में राहगीरों के लिए मटके के पानी की व्यवस्था की गई, साथ ही बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी ट्रेन यात्रियों के लिए निशुल्क ठंडा पेय जल उपलब्ध करवाया जा रहा है ।
इसका आधिकारिक उत्घाटन क्लब की अध्यक्षा रो. शैलजा शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के अन्य सदस्य आनंद खेमका, आशीष अग्रवाल, रणजीत बाली उपस्थित रहे । साथ ही रेलवे से मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक श्री मनोज कुमार साहा, ज्योति साहू, सीमा तोड़कर एवं अन्य अधिकारी व स्टाफ़ उपस्थित रहे।
यात्रियों के द्वारा शीतल जल का आनंद उठाया जा रहा है । कार्यक्रम की जानकारी रोटरी के पूर्व सचिव चंचल सलूजा ने दी l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *