भेड़ीमुड़ा शक्ति केंद्र की मासिक बैठक संपन्न

बूथ सशक्तिकरण व आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रतनपुर के भेड़ीमुड़ा शक्ति केंद्र की कामकाजी मासिक बैठक वार्ड क्रमांक 8 में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र कश्यप ने सरल ऐप एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने की रूपरेखा प्रस्तुत की। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष घनश्याम रात्रे ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।
नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने जिला संगठन से प्राप्त कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाकर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में भाजपा रतनपुर मंडल के महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ज्वाला कौशिक ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सरल ऐप से जोड़ने, अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी।
कार्यक्रम का सफल संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर के जिला महामंत्री एवं शक्ति केंद्र संयोजक वासित अली ने किया, जबकि प्रमिला कश्यप ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा बिलासपुर के जिला अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, भाजपा मंडल रतनपुर के महामंत्री एवं शक्ति केंद्र प्रभारी ज्वाला कौशिक, शक्ति केंद्र संयोजक वासित अली, सहसंयोजक रामकुमार कश्यप, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कश्यप, सावित्री रात्रे, दिनेश प्रभाकर, प्रेमांशु तिवारी, प्रमिला कश्यप, सुरेखा कश्यप, सुकवारा कश्यप, सविता धीवर, शत्रुघ्न सूर्यवंशी, लव कहरा, हरदेव सूर्यवंशी, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।