प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली आरोपी एवं प्रेमी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाल एवं स्कूटी जप्त किया गया
हत्या जैसे घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड मे
जांजगीर।प्रार्थी प्रकाश कुमार केवट निवासी कोटमीसोनार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई मृतक अमरनाथ केंवट की पत्नि ईश्वरी बाई केंवट कुछ माह पूर्व ग्राम रौना कांपा के युवराज निषाद के साथ पुणे तरफ भाग गई थी, जो 21 जुलाई को अमरनाथ के द्वारा वापस बुलाने पर वापस घर आ गई थी ।27 जुलाई को अपने घर में अपने पति के साथ थी इसी बीच दोपहर करीब 03.15 बजे अमरनाथ केंवट का लडका लक्ष्य कुमार केंवट ने अपने बडे पापा को जाकर बताया कि इसकी मां ईश्वरी केवट का प्रेमी युवराज केंवट निवासी रौना कांपा का जो घर अंदर घुसकर घर में रखे कुदाली से मेरे पिता अमरनाथ के सिर चेहरा में कुदाली से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाया है, तब प्रकाश केंवट जाकर देखा तो अमरनाथ खून में लथपथ था जिसे तत्काल प्राइवेट वाहन से उपचार के लिए शासकीय अस्पताल अकलतरा लेकर आये डाक्टर ने चेक करके बताया कि अमरनाथ केंवट का की मौत हो गई है जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अकलतरा थाना में बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था
हत्या जैसे घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी युवराज निषाद, ईश्वरी केंवट को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए बताए कि दोनों एक दूसरे से पिछले 8, 9 माह से प्यार करते थे और साथ में पुणे तरफ भाग गए थे, फिर वापस बिलासपुर में आकर साथ रह रहे थे की ईश्वरी केवट का पति अमरनाथ आकर ईश्वरी को अपने साथ कोटमीसोनार आने के लिए मनाने पर ईश्वरी वापस आ गई थी। 27 जुलाई को दोपहर लगभग 3/15 बजे युवराज निषाद कोटमीसोनार आया और अमरनाथ के घर के पीछे से घर में घुसा बड़ी में रखे कुदाल को अंदर लेकर गया और अमरनाथ के चेहरे में ताबड़तोड हमला कर दिया , उस हमले में अमरनाथ की पत्नी भी साथ दी उसके बाद कुदाल को लेकर युवराज, ईश्वरी के मदद से भाग गया और लीलगर नदी किनारे। कुदाल को फेक दिया पूछताछ मेमोरेंडम कथन के आधार पर उक्त कुदाल को जप्त किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 28.07.25 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा सायबर सेल से निरीक्षक सागर पाठक, Asi विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप कुमार दुबे, शाहबाज खान एवं थाना अकलतरा से ASI दाउराम बरेठ का सराहनीय योगदान रहा।