Blog

मुंगेली में संपन्न हुआ भारतीय मजदूर संघ का जिला अधिवेशन

बिलासपुर/मुंगेली/ भारतीय मजदूर संघ मुंगेली जिला मुंगेली का त्रैवार्षिक अधिवेशन कायस्थ भवन मुंगेली में संपन्न हुआ ।उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पूरी गोस्वामी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ के द्वारा किया गया ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंखध्वनि बनाफर प्रदेश महामंत्री भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ की गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री रविकांत सिंह ठाकुर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अध्यक्ष राजेशपुरी गोस्वामी के द्वारा अपने अध्यक्ष की उद्बोधन में मजदूर संघ की गरिमा मई गाथा के बारे में उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया गया।
मुख्य अतिथि शंखध्वनि के द्वारा के द्वारा मजदूर संघ की रीति नीति और हाल ही में हुए आंदोलन के बारे में सभी को अवगत कराया गया कि शीघ्र ही शासन के द्वारा उनकी मांगों पर निर्णय लिया जाएगा और निश्चय ही हमारी मजदूर हितैषी मांगों को पूरा किया जाएगा। जिला मंत्री रविकांत सिंह के द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों और संघ की उपलब्धि के बारे में सभी को अवगत कराया गया। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष के द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर प्रदेश महामंत्री शंखध्वनि बनाफर को मंच प्रदान किया गया तथा उनके द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें श्री रविकांत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार जिला मंत्री का दायित्व राजेंद्र मंडले जो वर्तमान में रसोईया संघ के महामंत्री भी हैं।उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह
कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा को नियुक्त किया गया
साथ ही मनीष कुमार सोनकर को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया
इसी प्रकार नई कार्यकारिणी का गठन प्रदेश महामंत्री शंख ध्वनि बनाकर जी के द्वारा घोषणा की गई जिसे वहां उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा भारत माता की जय घोष कर अपनी सहमति प्रदान की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा आभार प्रगट कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई तथा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी और सदस्यों को बधाई देते हुए संघ के कार्य को विस्तार करने के लिए निर्देश दिए गए। उक्त कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *