Blog

ग्रीन गार्डन में 9 सितंबर को गरजेंगे दिग्गज कांग्रेसी

वोट चोर गद्दी छोड़ पर होगा जोरदार आंदोलन

प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का होगा जमावड़ा

बिलासपुर। 9 सितम्बर को ग्रीन गार्डन मैदान मुंगेली नाका में वोट चोर गद्दी छोड़ आमसभा आयोजित है। सभा की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय सचिव ,विधायक देवेंन्द्र यादव ने रविवार को बिलासपुर में महिला कांग्रेस , पार्षद ,पार्षद प्रत्याशियों , ज़िला पंचायत सदस्य ,युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई की मैराथन बैठक ली । देवेंन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए , लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लम्बी लड़ाई का आगाज किया है
,जिसके लिए उन्होंने दक्षिण से उत्तर और पूर्व से पश्चिम तक की हजारों किलोमीटर पदयात्रा की ,लोगो से जुड़े ,उनकी समस्याओं और परेशानियों को समझा ,जानने का प्रयास किया ,केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों ने लोगो का जीना दुश्वार कर दिया है, यादव ने कहा केंद्र सरकार की मंशा और कार्य संविधान और लोक तंत्र को क्षति पहुंचाने वाला है ,जिसका उन्होंने विरोध किया ,यादव ने कहा कि भाजपा की जीत में सन्देह था ,जो अब प्रमाणित हो चुका है ,केंद्र की जीत चोरी की जीत है वोटों की हेराफेरी की जीत है, जिसमे चुनाव आयोग भी शामिल है, वोटो की गिनती में बड़ा अंतर देखने को मिलता है, चुनाव आयोग एक सप्ताह तक वोट प्रतिशत की सही फिगर में परिवर्तन करता है ,जहां जहां वोट प्रतिशत में परिवर्तन हुआ वहां भाजपा जीती है ,जो अब तक एक आरोप के रूप में होता था ,अब प्रमाणित हो गया है जिसके कई उदाहरण सामने आ चुके है। राहुल ने कहा वोट चोर गद्दी छोड़ ,जिसकी गूंज आज हर जगह है और छत्तीसगढ़ पहला राज्य है जो प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में बड़ी सभा बिलासपुर में कर रही है।


ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि 9 सितम्बर को दोपहर 12.00 बजे ,ग्रीन गार्डन मैदान मुंगेली नाका में सचिन पायलट के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ आम सभा है,
सभा मे नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ,पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ,सह प्रभारी विजय जांगिड़ , राष्ट्रीय सचिव देवेंन्द्र यादव , सहित सभी नेता पूर्व मंत्री,विधायक,पूर्व विधायक संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे, विजय केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस भवन में बैठक के बाद देवेंन्द्र यादव स्थल निरीक्षण के लिए भी गए और कुछ दिशा निर्देश भी दिए, केशरवानी ने कहा कि सभा की पूरी तैयारी हो गई है ,सभी संगठन, विधायक ,विधायक प्रत्याशी ,पूर्व विधायको को जिम्मेदारी दी गई है, केवल बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र से लगभग 4000 हजार की जवाबदारी पार्षद /पार्षद प्रत्याशियों ने ली है। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट का जन्मदिन है और हम सभी कांग्रेसजन उनकी कुशलता और दीर्घायु होने की कामना करते है, सभा का बिलासपुर में होना गर्व की बात है कि क्योकि चयन प्रभारी ने किया है इसलिये सभा की सफलता हमारी मेहनत पर है।आज़ादी की दूसरी लड़ाई कहना अतिश्योक्ति नही होगी क्योंकि लोकतंत्र जिंदा है संविधान पर, चुनाव प्रक्रिया पर और मीडिया की स्वतंत्रता पर किन्तु 2014 से इन्हें पूरी तरह प्रभावित किया गया ,सरकार के विरुद्ध बोलना मतलब देशद्रोह माना जाने लगा ,जिसका विरोध राहुल गांधी ने किया और आज केंद्र सरकार की वोट चोरी बेनकाब हो चुकी है जिसका पूरे देश मे होने लगा है और निरंतर होता रहेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *