Blog

पुरानी रंजिश पर आरोपियों ने विवाद कर चाकू दिखाकर दी धमकी….इंस्टाग्राम में जवाब नहीं मिलने पर घर के बाहर खड़ी वाहन को जलाया

बिलासपुर।पुरानी रंजिश के चलते ठेला में चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देना और घर घुसकर बाइक में आग लगा देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए चारों आरोपी अपराध करना स्वीकार कर लिए है।

सरकंडा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी संतोष आहुजा सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात करीब 8.40 बजे वह रामसेतु पुल के पास अपने ठेला के पास प्लेट धो रहा था उसी समय लक्की यादव अपने साथियों के साथ बुलेट गाड़ी में आया और पुरानी विवाद पर से देखते ही अश्लील गाली गलौच करने लगा जिसे मना करने पर लक्की यादव वाद-विवाद करते हुये अपने हाथ में रखे बल्ली एवं डंडा से मारपीट किया तथा उसके साथी मोहम्मद शोएब एवं अमन सोनकर अपने-अपने हाथ में रखे चाकू एवं तलवार दिखाते हुए अश्लील गाली गलौच करते जान से मार देने की धमकी दिए।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी प्रकार प्रार्थी विकास ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रक्षाबंधन त्यौहार के दिन साला विकास ठाकुर घर सुभाष चौक चिंगराजपारा आया था, रात में खाना खाकर साये थे ।तब रात करीब 2 बजे पड़ोसी सुखदेव धीवर फोन करके बताया कि घर के आंगन में खड़ी पल्सर गाड़ी में आग लगकर धुंवा निकल रहा है। जिससे वह बाहर निकल देखा तो पल्सर गाड़ी पूरी तरह जल गया था जिसे पानी डालकर बुझाये हैं। इसी बीच पता चला कि कोई व्यक्ति बाउण्ड्री कूदकर घर के अंदर घूसकर गाड़ी में आग लगाया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सरकंडा पुलिस ने टीम तैयार कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया। आरोपियों की तलाश करते हुए पुलिस ने मोहम्मद शोएब एवं अमन सोनकर को घर में घेराबंदी कर पकड़ा गया ।जिन्होने पूछताछ करने पर संतोष आहुजा के साथ वाद विवाद कर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने शोएब से चाकू एवं अमन सोनकर के पास से तलवार बरामद किया हैं। इसी प्रकार प्रार्थी विकास ठाकुर के घर के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के अवलोकन पर हिमेश उर्फ राहुल साहू एवं दीनू साहू उर्फ दउवा ने घर के बाहर खड़े पल्सर को आग लगाना पता गया।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *