Blog

महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजयुमो ने सिविल लाइन थाने में दिया आवेदन

बिलासपुर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पत्रकार मोहन तिवारी के पोस्ट पर कांग्रेस पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं गरिमा के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर शहर द्वारा सिविल लाइन थाने में शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया।

भाजयुमो ने अपने आवेदन में कहा कि उक्त टिप्पणी न केवल महिलाओं के सम्मान और गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है, बल्कि समाज में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय संदेश भी प्रसारित करती है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से उक्त प्रकरण की जांच कर प्रचलित कानून के अनुसार आवश्यक वैधानिक एवं कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियों के विरुद्ध कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिलासपुर शहर ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, देवेश खत्री,महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, राहुल सिंह,स्वर्णिम तिवारी, साहिल कश्यप, अमर राजपूत, देबाशीश दत्ता, मोनू मिश्रा, शुभम यादव,किशन यादव, पराग उइके, मनीष वर्मा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *