भारी मात्रा में लाखों के प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर एवं हुक्का सामग्री जप्त….पान ठेला खोलकर करते थे काला कारोबार….तस्कर प्रदीप और पवन गिरफ्तार

आरोपी के पास से हुक्का फ्लेवर एवं हुक्का सामाग्री एवं 257120 रूपये की सामाग्री किया गया जप्त
तारबाहर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्यवाही।
बिलासपुर।प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और हुक्का का समान बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने ढाई लाख का माल बरामद करके दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जो युवाओं को नशे का सामान बेचकर
आदत डलवा रहे है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि एक सीएमडी चौक के पास एवं अग्रसेन चौक के पास अलग अलग व्यक्ति हुक्का फ्लेवर एवं हुक्का सामाग्री रखकर बिक्री कर रहे है। सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा दबिश देकर कार्यवही करने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार एवं एसीसीयू प्रभारी अजरूद्दीन के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर सीएमडी चौंक पहुंचकर हनुमान मंदिर के पास आरोपी प्रदीप वाधवानी पिता खेमचंद वाधवानी उम्र 42 वर्ष पुराना बस स्टैंड के कब्जे से हुक्का फ्लेवर और हुक्का का समान जप्त किया गया है। जिससे पूछताछ किया गया तो उसने अन्य सामाग्री को घर में रखना बताया।उसकी निशानदेही पर उसके घर की तलाशी लेने पर आंगन में रखे कार्टूनों विभिन्न प्रकार के हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 228910 जप्त किया गया है।इसके बाद टीम अग्रसेन चौंक के पास स्थित गुप्ता पान सेंटर के संचालक पवन गुप्ता पिता उमेश गुप्ता उम्र 24 साल के दुकान में दबिश देकर पूछताछ की।पुलिस ने दुकानदार के कब्जे से हुक्का सामाग्री एवं हुक्का फ्लेवर कीमती 28210 रूपये जप्त किया गया है। दोनो आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
सराहनीय योगदान रहा
उक्त कार्यवाही में उपनिरी रामनरेश यादव, प्रआर देवमुन पुहुप, नरेश बडा, आर. निखिल राव, तदबीर पोर्ते, प्रेम सूर्यवंशी, भागीरथी गेंदले, राजेश श्रीवास, राहुल राजपूत, रूपलाल चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।
प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और हुक्का की करते थे बिक्री
पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर और हुक्का की सामग्री को बेचने का काम करते है।जिसको महंगे दामों में बेचने का काम करते है।इससे अच्छा इनकम हो जाता है इसलिए इसे बाहर से मंगवा कर युवाओं को बेचने का काम करते है।
युवाओं में हुक्का का लगा हुआ है नशा
हुक्का बार और प्रतिबंधित होने के बाद भी कई बार जिले की पुलिस के दबिश देकर कार्रवाई की है।इसके बाद भी कई लोग हुक्का समान को बेचने का कारोबार धड़ल्ले से करते है।जिसके कारण युवाओं का लत बढ़ते जा रहा है।
कई लोग अब भी करते है चोरी छिपे काम
ऐसे कई लोग है जो हुक्का पिलाने और हुक्का का फ्लेवर बेचने का कारोबार करते है।
चूंकि इससे अच्छा पैसा मिलता है इसलिए इसका धंधा करने का काम धड़ल्ले से करते है।जिसके कारण पुलिस को रकम मिलता है और पूरी सेटिंग से हुक्का पिलाने और हुक्का बेचने का
काम किया जाता है।
वर्जन
हुक्का फ्लेवर और हुक्का का समान बेचने का कारोबार करने वाले दो युवकों को पकड़ा गया है।जिनके पास से भारी मात्रा में सामग्री बरामद किया गया है।
राजेंद्र जायसवाल
एएसपी सिटी बिलासपुर