महुआ शराब बनाने की फैक्ट्री में आबकारी विभाग का धावा

155 लीटर शराब जप्त,600 किलो लहान जप्त
बिलासपुर। आबकारी की टीम ने बुधवार को महुआ शराब बनाने वाली फैक्ट्री में दबिश दी है। निर्माणाधीन मकान में चल रही फैक्ट्री से टिम ने 160 लीटर शराब और 600 किलो लहान जप्त किया है। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ओ मुखबिर से सूचना मिली कि तखतपुर के नजदीक ग्राम ढनढन में महुआ शराब की अवैध फैक्ट्री चल रही है। यह से सैकड़ों लीटर अवैध शराब बनकर बेचा जा रहा है। ग्राहकों की मांग पर रात रातभर शराब बनकर थोक में सप्लाई किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर के नेतृत्व में विभाग की टिम ने तखतपुर स्थित ढनढन निवासी भावेश कुर्रे के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की तो आरोपी को शराब फैक्ट्री शराब बनाते हुए पकड़ लिया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो ठिकाने से पालिथिन में पैक करके रखे गए भारी मात्रा में देशी शराब मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। फैक्ट्री से 160 लीटर से अधिक महुआ शराब जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब बनाने के बाद दो लीटर और एक लीटर के पालीथिन में शराब पैक करके थोक बिक्री करता है। मौके से 160 लीटर देशी शराब के अलावा 600 किलोग्राम महुआ लहान भी बरामद किया गया है। साथ ही फैक्ट्री का का सारा सामान को जब्त भी किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।