Blog

हमीदा सिद्दीकी बनी अल्पसंख्यक विभाग के विधि प्रकोष्ठ की प्रभारी

बिलासपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर की वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व एडवोकेट जनरल पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष हमीदा सिद्दीकी को छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक विभाग के विधि प्रकोष्ठ (विधि सेल) का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर उन्हें अनेक शुभकामनाएं और बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं। हमीदा सिद्दीकी की सामाजिक सक्रियता और कानूनी क्षेत्र में लंबी सेवाओं को देखते हुए यह नियुक्ति संगठन के लिए एक सशक्त कदम माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *