Blog

पिकनिक मनाने गए युवक की खूंटाघाट डेम में इंजीनियर की डूबने से मौत

15 अगस्त पर घर लौटने वाला था इंजीनियर, हादसे ने बुझा दी खुशियां

बिलासपुर । रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित खूंटाघाट डेम में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की डूबकर मौत हो गई। मूलतः मध्यप्रदेश के बालाघाट निवासी और कोरबा में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत विशाल मानकर अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए डेम आया था। खाना बनाने और खाने के बाद सभी दोस्त नहाने के लिए जलाशय में उतरे, लेकिन नहाने के बाद पांच युवक बाहर आ गए जबकि विशाल गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने काफी तलाश की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले विशाल ने पिता से फोन पर कहा था कि वह 15 अगस्त की छुट्टियों में घर आएगा, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

परिजनों को बोला था छुट्टी के घर आऊंगा

मृतक के दोस्तों ने बताया कि जब वे लोग घूमने आए थे तो उनकी बात हुई थी उसी दौरान उसने बताया था कि वह अपने घर वालों को बोला है कि वह छुट्टी के दिनों में घर आएगा ।लेकिन उसे और उसके घरवालों को क्या मालूम की वह आयेगा लेकिन एक लाश बनकर आयेगा।

दोस्तो का रो रोकर हुआ बुरा हाल

पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे दोस्तो ने खूब मस्ती किया और आनंद लिया लेकिन जब यह घटना हुई,तब दोस्तो का बुरा हाल हो गया और इसी कारण वे लोग खोजने में एडी चोटी एक कर दिए।लेकिन वह नहीं मिला,दूसरे दिन मिला भी तो वह इस दुनिया से जा चुका था।

पुलिस बोली,जांच होगी और पीएम के बाद दिया जाएगा शव

रतनपुर पुलिस का कहना है कि घंटो मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया है।जिसका पीएम होने के बाद लाश को परिजनो को सौंप दिया जाएगा।और इस मामले में परिजनों और दोस्तों और आसपास के लोगो से पूछताछ भी होगी जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *