Blog

राजीव युवा उत्थान योजना: सिविल सेवा तैयारी हेतु दस्तावेज़ सत्यापन की सूचना जारी

बिलासपुर।आदिवासी विकास विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए संचालित राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन को लेकर नियमावली वर्ष 2019 के भाग अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिभावान अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन आवेदनों के आधार पर 28 दिसंबर 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसकी मेरिट सूची विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। मेरिट सूची के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन हेतु आमंत्रित किए जाने वाले वर्गवार अभ्यर्थियों की सूची व कार्यक्रम विवरण वेबसाइट पर देखी जा सकती है। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक मूल अभिलेखों सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर मुख्यालय इन्द्रावती भवन, नया रायपुर स्थित मीटिंग हॉल क्रमांक-04 में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अनुपस्थित रहने वाले या अपूर्ण दस्तावेज़ प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही निर्धारित तिथि एवं समय के बाद किसी भी प्रकार का दस्तावेज़ सत्यापन अथवा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।यह योजना प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को नई दिल्ली की मान्यता प्राप्त कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *