Blog

मॉडर्न पब्लिक हा.से. स्कूल नेवसा में शिक्षक सम्मान समारोह…शिक्षकों के सम्मान में सजा मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवशा, सेवारत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

विद्यालय में गरिमामय आयोजन, छात्र-छात्राओं ने गीत और भाषण के माध्यम से शिक्षकों के प्रति जताया आभार
नेवसा। मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल नेवसा में गुरुवार को शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सेवारत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए उनका सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।


इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्ष श्रीमती रजनी देवी कोरी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता और राष्ट्र के आधार स्तंभ हैं। उनके मार्गदर्शन एवं संस्कारों से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने सभी शिक्षकों के समर्पण, मेहनत और निष्ठा की प्रशंसा करते हुए कहा कि मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्मानित शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। उन्होंने भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर शिक्षकों के महत्व को रेखांकित किया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सम्मान, आत्मीयता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *