मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
बिलासपुर।बेलगहना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्यारेलाल कुजूर ग्राम परसापानी फॉरेस्ट कॉलोनी बेलगहना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 जुलाई की सुबह लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच ग्राम शक्तिबहरा से उनकी हीरो डीलक्स सीजी 10 ईएल 2791 मोटरसाइकिल कोई व्यक्ति चोरी कर लिया है।रिपोर्ट के आधार पर बेलगहना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों
सूरज साकत, पिता प्रेमलाल साकत, उम्र 30 वर्ष और
रामगोपाल मरकाम, पिता रूगन मरकाम, उम्र 29 वर्ष, निवासी शक्तिबहरा बेलगहना,को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।