शराबी बेटे की हत्या करने वाले पिता और चाचा गिरफ्तार…. देर रात पहुंचे थे कप्तान….

हत्या के अज्ञात आरोपियों को 24 घण्टे के भीतर पकड़ने में मिली सफलता
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कंचनपुर मे हुई हत्या के आरोपी निकले पिता व चाचा
बिलासपुर /मुनेली। शराब पीकर गाली गलौच करना और पिता का कालर पकड़कर मारपीट करने वाले बेटे की डंडा मारकर हत्या कर दी गई।मामले में पथरिया पुलिस ने आरोपी पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने बताया 24 अप्रैल की रात करीब 11 बजे ग्राम कंचनपुर में रहने वाले कोटवार ने पथरिया थाना में शिकायत दर्ज बताया कि गांव के एक घर के आंगन मे भोला श्रीवास नाम का लड़का लहू-लुहान पड़ा हुआ है।कोटवार ने पुलिस को यह भी बताया कि देखने के बाद पता चला कि मृतक भोला के सिर मस्तक,पीठ, पैर, हाथ, भुजा मे लाठी से मारपीट करने पर गंभीर चोट पहुंचाया गया है।जिसके कारण उसकी मृत्यू हो गई है।सूचना पाकर पहुंची पुलिस और बिना देर किए

एसपी भोजराम पटेल भी मौके पर रात कों पहुंच गए।
घटनास्थल को बारीकी से देखते हुए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी की खोजबीन करने के निर्देश दिए। और तत्काल टीम बनाकर एएसपी सुश्री नवनीत कौर छावड़ा और डीएसपी नवनीत पाटिल,एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन मे पथरिया पुलिस ने अज्ञात आरोपी की खोजबीन शुरू की। पुलिस नें सबसे पहले परिजनो और गवाहो का बयान लिया ।

इसके बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगो से पूछताछ की।तब पुलिस को पता चला कि भोला श्रीवास का अक्सर अपने पिता शिवचरण से झगड़ा ,विवाद और मारपीट होता था।तब पुलिस ने मृतक के पिता शिचचरण श्रीवास
को थाना बुलाकर पूछताछ किया।तब उसने पुलिस को बताया कि भोला श्रीवास उसका बेटा है। जो शराब पीकर हमेशा गाली गलौज करता था, घटना वाली रात करीब 9 बजे भोला श्रीवास शराब पीकर घर आया और मुझसे गाली गलौज करते हुए गला को पकड़ लिया। गाली गलौज की आवाज सुनकर शिवचरण का भाई राजेन्द्र श्रीवास आया और भोला को कहने लगा कि गाली क्यो दे रहे हो।इतना कहकर भोला श्रीवास को मारपीट किया फिर गुस्सा मे आकर शिवचरण ने आंगन मे रखे बांस के डण्डा से भोला को 5-6 डण्डा मार दिया जिससे भोला जमीन पर गिर गया और उसके सिर से खुन निकलने लगा । देखते ही देखते थोड़ी डर में भोला की मौत हो गई।हादसे के बाद उसके बाद छोटे भाई राजेन्द्र श्रीवास ने अपने भाई के साथ मिलकर डण्डा को छिपा दिए।
पुलिस ने इस मामले में शिवचरण श्रीवास पिता दादुराम उम्र 55 वर्ष (मृतक का पिता) और राजेन्द्र श्रीवास पिता दादु राम उम्र 40 वर्ष (मृतक का चाचा) निवासी कंचनपुर पथरिया थाना को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।