Blog

रतनपुर-गौरेला मार्ग पर सड़क मरम्मत, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट

बिलासपुर।रतनपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 पर सड़क मरम्मत का जरूरी काम किया जा रहा है। इसके चलते रतनपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बीच वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। यात्रियों को निर्धारित परिवर्तित मार्ग से आवागमन करने की अपील की गई है।

सड़क मरम्मत कार्य के चलते रतनपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जाने वाले वाहन अब सीधे इस मार्ग से नहीं जा सकेंगे। यात्रियों और वाहन चालकों को जीपीएम से कोटमी, पसान, कटघोरा होते हुए रतनपुर की ओर जाने के लिए कहा गया है।

इसी तरह रतनपुर से गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की ओर जाने वाले वाहन कटघोरा, पसान और कोटमी होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि सड़क मरम्मत कार्य के दौरान परिवर्तित मार्ग का ही इस्तेमाल करें।

सड़क मरम्मत का काम यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मार्ग परिवर्तन के कारण होने वाली असुविधा के लिए संबंधित विभाग ने यात्रियों से खेद व्यक्त किया है और सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *