रतनपुर दरगाह में 29 मई से शुरू होगा 96वां सालाना उर्स पाक, कव्वाली और शाही संदल बनेगा आकर्षण

हजरत सैय्यद मूसा शहीद का उर्स 30 मई शनिवार को कव्वाली का प्रोग्राम
लोकेशन रतनपुर
रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट
बिलासपुर । रतनपुर में हजरत सैय्यद मूसा शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 96वां सालाना उर्स पाक इस वर्ष भी पूरे अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। उर्स पाक का आयोजन इंतेजामिया कमेटी एवं मुस्लिम जमात रतनपुर के तत्वावधान में किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में जायरीन शामिल होंगे।आयोजन समिति के अनुसार उर्स पाक की शुरुआत 29 मई शुक्रवार शाम 6 बजे शाही संदल चादर के साथ होगी। दरगाह परिसर से अकीदतमंदों की मौजूदगी में शाही संदल और चादर पेश की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।वहीं 30 मई शनिवार रात्रि 9 बजे भव्य कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस खास महफिल में अंतरराष्ट्रीय कव्वाल गुलाम हबीब पेंटर और आरिफ कुरैशी अपनी सूफियाना कलाम और शानदार कव्वालियों से महफिल को रोशन करेंगे। कव्वाली कार्यक्रम को लेकर जायरीन और अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।उर्स पाक का समापन 31 मई रविवार को कुल की फातेहा और दुआ के साथ होगा। इस दौरान दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी और विशेष सजावट से सजाया जाएगा। जायरीन के लिए लगातार लंगर की व्यवस्था भी रहेगी।आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और जायरीन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक भी शामिल होंगे उर्स कमेटी के अध्यक्ष वादिर खान, सचिव हुसैन खान सहित पूरी कमेटी आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई हैं