Blog

गांजा के साथ आरोपी राजकुमार कोसरिया गिरफ्तार

थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीचे आरोपी को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढ़ियारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा किया गया है जप्त

आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध

रायपुर ।रेंज आईजी अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 12.06.25 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गुढियारी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार कोसरिया निवासी गुढियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया ।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी राजकुमार कोसरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.100 किलोग्राम गांजा एवं बिक्री रकम 13,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 300/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 

गिरफ्तार आरोपी – राजकुमार कोसरिया पिता परदेशी राम कोसरिया उम्र 28 साल निवासी अशोक नगर बाजार पारा दुर्गा मंदिर के पास थाना गुढियारी रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक कृष्ण कुमार कुशवाहा थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. जसवंत सोनी, आर. अशीष राजपूत, हरजीत सिंह, टीकम साहू, विजय बंजारे एवं विकास क्षत्री तथा थाना गुढियारी से सउनि. धन्ना लाल पठारे एवं आर. घनश्याम तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *