Blog
परिजनों ने अधीक्षक, BEO और BRC पर लगाया फर्जी पंचनामा में हस्ताक्षर कराने और 45 हज़ार रुपये देने का आरोप
बीजापुर ब्रेकिंग।दुगईगुड़ा में छात्र नीतीश धुर्वा की मौत मामले में आया नया मोड़।
परिजनों ने अधीक्षक, बीईओ और बीआरसी पर लगाया फर्जी पंचनामा में हस्ताक्षर कराने और 45 हज़ार रुपये देने का आरोप।
आँगन में पड़ा रहा छात्र का शव और अधिकारी फर्जी पंचनामा में करवा रहे थे हस्ताक्षर.
बीमारी से मौत को महुआ बीनने के दौरान साँप काटने से हुई मौत बताने का बनाया गया दबाव।
विधायक विक्रम मंडावी ने पूरे मामले पर दोषियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की माँग को लेकर परिजनों के साथ की संयुक्त प्रेसवार्ता।
परिजन कलेक्टर से मुलाक़ात कर करेंगे शिकायत और कार्रवाई की माँग।