Blog

नाम सामने आते ही बढ़ी चर्चा… अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में श्रीमती मुक्ता देवी यादव को प्रदेश अध्यक्ष की मिली बड़ी जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष बनाए गई दबंग दीदी मुक्ता देवी यादव, बोली—अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे अधिकार और योजनाओं की जानकारी

रायपुर//जशपुर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन द्वारा छत्तीसगढ़ में संगठन के विस्तार और मानवाधिकार संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में समाज सेवी दबंग दीदी के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती मुक्ता देवी यादव को फाउंडेशन के महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेशभर से शुभकामनाएं मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत यादव छत्तीसगढ़ प्रभारी के नेतृत्व में संगठन द्वारा लोगों को उनके अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यवसाय तथा कानून से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने और अन्याय एवं अत्याचार के मामलों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में कार्य किए जाने की बात कही गई है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक टीम का विस्तार किया जा रहा है।

फाउंडेशन की ओर से मुक्ता देवी को मिली जिम्मेदारी के पीछे उनके हर अच्छी सहयोग समाज सेवा क्षेत्र में कार्य और समाजसेवा के प्रति सक्रियता को आधार बताया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मुक्ता देवी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह प्रधान एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी अजीत यादव सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि वे मानवहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप काम करेंगे। लोगों को उनके अधिकारों और कानून की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ शिक्षा, नशामुक्ति और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

मुक्ता देवी यादव ने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की टीम तैयार करने के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसकी गरिमा बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे।

प्रदेशभर से मिल रही बधाइयां
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री साय जी कीधर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी ने भी मुक्ता देवी यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ उज्वल भविष्य की कामना की
मुक्ता देवी यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और परिचितों की ओर से बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए मानवाधिकार और जनजागरूकता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

बधाई देने वालों में , जितेन्द्र सिंह क्षत्रिय, सिंह तोमर, कैलाश यादव, धन्नू यादव, राजेंद्र सिंह क्षत्री, गजेंद्र सिंह यादव, अधिवक्ता सहित कपुर यादव, निल सिंह तोमर, मयंक गुप्ता, सुनील साय, महेश राम, राहुल कुमार, माधव यादव, जलेश यादव, सूर्या ठाकुर, अजय जायसवाल, सरिता राजपूत, कविता साहू, डॉ. सविता, डॉ. कमला देवी, अनिल कुमार, महेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित सिंह, मिलेश, त्रिलोचन यादव, संजय कुमार, कुंदन सिंह सहित प्रदेशभर के अनेक लोग शामिल हैं।

मुक्ता देवी यादव ने सभी शुभचिंतकों एवं बधाई देने वाले लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति कार्य करने का अवसर भी है। उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश में मानवाधिकार जागरूकता को मजबूत करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *