Blog

सार्वजनिक स्थान पर गांजा पी रहा युवक गिरफ्तार….धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया गिरफ्तार

ख़मतराई क्षेत्र में दुकानों में बिक रहे चिलम को नष्ट कराया गया

रायपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह द्वारा लगातार नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया जा रहा था इस तारतम्य में पुलिस द्वारा सर्वप्रथम कुम्हारों / पान ठेला संचालकों की बैठक लेकर समझाइश दी गई । तथा सूचना मिलने पर समय पर समय पर चिलम नष्ट कराकर प्रतिबंधनात्मक कार्यवाही भी की गई । आज दिनांक दौरान पेट्रोलिंग को सूचना और प्राप्त हुई की एक व्यक्ति रवाभाटा मैदान में कुछ लोगों के साथ अड्डे बाजी करते गांजा पी रहा है ।

तत्काल मौके पर रेड कार्रवाई की गई ।जहां पर मन्नू सोनवानी पिता भोकलु सोनवानी उम्र 18 वर्ष पता बंजारी आरटीओ ऑफिस के पीछे देवर बस्ती गांजा पीते मिला, जिसके पास से एक नग कागज के पुडिया में गांजा 05 ग्राम कीमती 20 रुपये, एक नग मिट्टी का बना काले रंग का चिलम जिस पर एक मटमैला चिन्दी लगा है तथा एक नग माचिस का डिब्बा । मौके पर गवाहो के समक्ष पंचनामा तैयार किया गया तथा मौके पर एक नग पुडिया गांजा, एक नग चिलम चिन्दी लगा हुआ तथा एक माचिस आरोपी से गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा सदर 27 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया ।मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत अजमानतीय होने से आरोपी के विरुद्ध मौके पर देहाती नालसी चाक किया गया। वापसी पश्चात नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *