Blog

बिलासपुर को मिली विकास की बड़ी उड़ान, एयरपोर्ट संकट खत्म…

तोखन साहू का बड़ा ऐलान,बिलासपुर एयरपोर्ट पर जल्द नाइट लैंडिंग…

बिलासपुर की तस्वीर बदलेगी,एयरपोर्ट बनेगा गेमचेंजर…

बिलासपुर।जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए जिले के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में बिलासपुर जिले के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारियों से विकास को लेकर विस्तृत सुझाव लिए गए हैं।केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर के समग्र विकास को तेज गति देना है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बिलासपुर एयरपोर्ट से जुड़ी सबसे बड़ी समस्या अब पूरी तरह दूर हो चुकी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र सरकार को एयरपोर्ट विकास के लिए 50 करोड़ 64 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है, जिससे एयरपोर्ट के विस्तार और सुविधाओं के काम को गति मिलेगी।
तोखन साहू ने जानकारी दी कि आने वाले फरवरी-मार्च महीने तक बिलासपुर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इससे न सिर्फ यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि बिलासपुर की कनेक्टिविटी देश के अन्य बड़े शहरों से और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि नाइट लैंडिंग शुरू होने से व्यापार, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार के आपसी समन्वय से बिलासपुर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बिलासपुर को छत्तीसगढ़ के प्रमुख विकास केंद्र के रूप में स्थापित किया जाए। कुल मिलाकर, यह बैठक और घोषणाएं बिलासपुर के भविष्य के लिए एक मजबूत और सकारात्मक संकेत मानी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *