Blog

सड़क पार करते समय बुजुर्ग को बाइक चालक ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से हुई मौत,मामला दर्ज

बिलासपुर।मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिस्दा में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, शाम लगभग 7:40 बजे की है। मृतक बैजनाथ वानी 80 वर्ष पिता स्वर्गीय मयाराम वानी, निवासी ग्राम रिस्दा, घर से मेन रोड स्थित किराना दुकान सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम रिस्दा निवासी विवेक श्रीवास द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 सी 1307 को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बुजुर्ग को जोरदार ठोकर मार दिया गया।
दुर्घटना में बैजनाथ वानी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी लाया गया, लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना मस्तूरी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 06/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई की। मृतक के परिजनों के कथन एवं जांच के आधार पर पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *