अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले के खिलाफ ईण्ड टू ईण्ड जांच कर एजेंसी संचालक देवघर से गिरफ्तार

नशीले सिरप बिक्री के लिए घूम रहे एक आरोपी को पूर्व में एक नाबालिक साथ किया गया है गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 55 नग अवैध नशीली कफ सिरप किमती 10725रू. पूर्व में किया गया है बरामद।
बिलासपुर । नशीले सिरप को बेचने वाले आरोपियों को पकड़कर सरकंडा पुलिस गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।पुलिस ने इस मामले में पूर्व में झारखण्ड से फरार आरोपी सहित 3 आरोपी एवं नाबालिक को गिरफ्तार किया है।
जबकि नशीले सिरप की सप्लाई करने वाले मेडिकल संचालक को एंड टू एंड जांच के तहत देवघर से पकड़ा गया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया कि मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं एक नाबालिक के कब्जे से प्रतिबंधित कफ सिरप 55 नग बरामद किया गया था जिसमें एनडीपीएस एक्ट के के तहत् कार्यवाही किया गया था।पुलिस ने आरोपी अथर्व सौम्य सिंह को नाबालिक के साथ न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया था।लेकिन प्रकरण में ईण्ड टू ईण्ड विवेचना करते हुये मुख्य आरोपी भांचा उर्फ तानु महंत के द्वारा झारखण्ड देवघर से राज मेडिकल संचालक से सम्पर्क कर ऑनलाईन रकम का ट्रांजेक्शन कर गिरफ्तार आरोपी अथर्व सौम्य सिंह एवं नाबालिक के माध्यम से प्रतिबंधित कफ सिरप मंगवाया जाता था ।जिसकी वजह से बिलासपुर शहर में घूम घूमकर बिक्री कराया जाता था, जो मौके पर 55 नग सिरप के साथ 9 मार्च को आरोपी व अपचारी को पकड़कर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। तथा आरोपियों के रकम लेनदेन की जानकारी के पश्चात् देवघर के राज मेडिकल संचालक रितुराज के संबंध में तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया जो राज मेडिकल के संचालक रितुराज के द्वारा आरोपियों से रकम लेकर सिरप उपलब्ध कराया जाता था, साक्ष्य के आधार पर आरोपी रितुराज सिंह को देवघर झारखण्ड पर टीम भेजकर गिरफ्तार किया गया है।तथा शहर में नशीली सिरप मंगाकर बेचने वाला मुख्य आरोपी टानू उर्फ तानु उर्फ भांचा महंत निवासी नूतन चौक को घटना के बाद से फरार होने पर तीन माह बाद 4 मई को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, प्रकरण में राज मेडिकल संचालक रितुराज के मोबाईल फोन व एकाउण्ट डिटेल का जांच परीक्षण करने पर साक्ष्य प्राप्त हुआ कि नवचेतन मेडिकल एजेंसी संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल के द्वारा राज मेडिकल के माध्यम से बिलासपुर शहर में सिरप की सप्लाई करने का साक्ष्य पाये जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया।
जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए और चैनल को तोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन में एएसपी सिटी राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश पाण्डेय दिशा निर्देश में सरकण्डा थाना से टीम तैयार की गई जिसमें एसआई अवधेश सिंह आरक्षक नमीत सोनी, राकेश यादव को देवघर भेजा गया ।जिनके द्वारा आरोपी कृष्ण कुमार बरनवाल का पता तलाश कर लक्ष्मी मार्केट देवघर पर दबिश देकर पकड़ा गया जो पुलिस को अपना नाम पता गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहा था जिसके दस्तावेज जांच पर नवचेतन मेडिकल एजेंसी का संचालक कृष्ण कुमार बरनवाल पाया गया तथा घटना में उपयोग करने वाले मोबाईल फोन को जप्त कर साक्ष्य के आधार पर आरोपी को जिला देवघर में गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।