Blog

रोटरी ई-क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड द्वारा भव्य निःशुल्क मेडिकल एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन

बिलासपुर।
रोटरी ई-क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड के सौजन्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिरगिट्टी, गुरुगोविंद सिंह नगर, वार्ड क्रमांक–10, बिलासपुर में भव्य निःशुल्क मेडिकल एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समाज के 500 से अधिक जरूरतमंद मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। इस सेवा कार्य के माध्यम से आमजन को समय पर, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

शिविर के दौरान 16 पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में बेहतर एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से लगभग 45 शिक्षक एवं विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशल सीपीआर (CPR) का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जो आपातकालीन परिस्थितियों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में क्लब के चिकित्सक सदस्यों तथा आमंत्रित विशेषज्ञ एवं सहयोगी चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शिविर में अपनी सेवाएं देने वाले प्रमुख चिकित्सकों में Rtn. डॉ. देवेंद्र, Rtn. डॉ. मनोज राय, Rtn. डॉ. सुनील केडिया, Rtn. डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, Rtn. डॉ. गौरव प्रजापति, Rtn. गुरमीत अरोरा, Rtn. विकाश केजरीवाल, Rtn. शैलेश अग्रवाल, Rtn. प्रकाश माहेश्वरी, Rtn. राजेश सिंह* सहित डॉ. रौनक मिल्टन, डॉ. रुपेश श्रीवास्तव, डॉ. श्रेयांश शुक्ला, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. अंतरा चंद्राकर, डॉ. प्रकृति वर्मा, डॉ. भाव्या स्वर्णकार, डॉ. कृष्णा कुमार, डॉ. रश्मि देवांगन, डॉ. नुपुर सिन्हा एवं डॉ. योगेश कोटवानी शामिल रहे।


विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकगण द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के कारण यह शिविर अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। विशेष रूप से वासुदेव पांडेय के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय की सराहना की गई।


इस अवसर पर रोटरी ई-क्लब ऑफ़ बिलासपुर यूनाइटेड के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सिद्धार्थ वर्मा एवं सचिव रोटेरियन बालचंद जयसवाल ने सभी चिकित्सकों, रोटेरियन साथियों, विद्यालय प्रशासन एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास एवं समर्पण से ही यह जनहितकारी सेवा कार्य संभव हो सका। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार समाज के गरीब एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए निरंतर सेवा कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *