शिव टाकीज चौक में रोज लगता है ट्रैफिक जाम
ठेले,गुमटी और सुस्त ट्रैफिक व्यवस्था के कारण हर दिन होता है जाम
घंटो फंसते है ट्रैफिक जाम में,लोगों को होना पड़ता है हर दिन दो चार
बिलासपुर। ट्रैफिक जाम शहर की सबसे बड़ी समस्या है।इसमें ऐसा कोई चौक नहीं है जहां पर ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल सके। शिव टाकीज चौक में भी हर दिन सुबह से लेकर रात तक घंटों ट्रैफिक जाम होता है।इससे साफ होता है कि ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था एकदम लचर है जिसका खामियाजा आमजनों को भुगतना पड़ता है।
दरअसल इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या शहर में चारों तरफ बना हुआ है। खासकर उन जगहों पर जहां पर बाजार और खरीददारी ज्यादा होती है। ऐसे में जाहिर है कि वाहनों का आना जाना होगा और ट्रैफिक बढ़ेगा तो ट्रैफिक जाम भी होगा। लेकिन अब चौक चौराहों पर ट्रैफिक जाम होना एकदम आम बात है।जिसका जीता जगता उदाहरण हम आपको बता रहे है।शिव टाकीज चौक की एक तस्वीर खींची गई है।जिसे देखकर आप खुद चौक जाएंगे कि आखिर में ये क्या है।
शिव टाकीज चौक में चार तरफ का रास्ता मिलता है। और सबसे ज्यादा जाम शिव टाकीज चौक से लेकर टिकरापारा मन्नू चौक जाने वाले सड़क मार्ग पर रहता है।
इस सड़क मार्ग पर इसलिए ट्रैफिक जाम रहता है क्योंकि आसपास में ठेला और गुमटी वालों का।जमावड़ा बना रहता है।
जिसके कारण सुबह से लेकर रात तक ट्रैफिक जाम की समस्याओं से।जूझना पड़ता है।
शिव टाकीज चौक जैसे भीड़ वाले क्षेत्र में मात्र एक सिपाही
शिव टाकीज चौक जैसे भीड़ वाले एरिया में मित्र एक सिपाही मौजूद रहता है। जो इधर देखता है तो दूसरी तरफ ट्रैफिक जाम हो जाता है।बल्कि एक अकेले से ट्रैफिक जाम की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।इसलिए हर दिन ट्रैफिक जाम होता है और लोगो को घंटों मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निगम और ट्रैफिक ने कई बार की कार्यवाही लेकिन हुआ बेअसर
शिव टाकीज चौक पर एक बार नहीं बल्कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस ने कई बार बेजा कब्जा हटाया और ठेला गुमटी वालों को भी समझाइश दिया उसके बाद भी स्थिति में किसी तरह का कोई सुधार नहीं आया है जिसके कारण आज भी ट्रैफिक होता है और चारों तरफ गाड़ियों का काफिला लगता है।बल्कि अब
तो ऐसा लगता है कि ट्रैफिक जाम से ठेला वालों को कोई फर्क नहीं पड़ता और इसके आदि खुद प्रशासन भी हो चुके है जिसके कारण अब बार बार जाने में वे लोग भी घबराते है।
गाड़ियों की लगती है लंबी लाइन
शिव टाकीज चौक पर जब ट्रैफिक जाम होता है तो वाहनों की लंबी लाइन लगती है।चारो तरफ हाहाकार मच जाता हैं। और पहले मै पहले मै जाने के चक्कर में ट्रैफिक जाम बुरी तरह से फंस जाता है।
जिसके कारण तारबाहर,पुराना हाईकोर्ट रोड मन्नू चौक और पुराने बस स्टैंड रोड पर वाहनों की भीड़ को देखा जा सकता है।और सबसे ज्यादा भीड़ शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रहता है।जिसका असर आमजनता पर सीधे पड़ता है।