Blog

पूर्व एल्डरमैन पर जानलेवा हमाल,पूरा  परिवार हुआ घायल…..शेरे पंजाब ढाबा के संचालक ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला

चकरभाठा में नाली विवाद ने लिया खतरनाक रूप

मारपीट का विडियो सोशल मीडिया में वायरल

बिलासपुर ।नगर पालिका परिषद बोदरी के पूर्व एल्डर राजकुमार यादव और उनके पूरे परिवार पर कथित तौर पर शेरे पंजाब ढाबा के मालिक पप्पू सरदार और उनके साथियों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में राजकुमार यादव और उनके भाई राजेश और राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।मामला सिर्फ नाली सफाई की बात को लेकर था जिसमें पड़ोसी से विवाद हुआ था और पड़ोसी के ढाबा संचालक को बुलाकर गुंडागर्दी करवा दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,यह खौफनाक घटना बिलासपुर के चकरभाठा, वार्ड नंबर 12 में हुई। विवाद की शुरुआत नाली सफाई को लेकर राजकुमार यादव और पड़ोसी अनिल शर्मा और आलोक शर्मा के बीच हुई। आरोप है कि इस मामले में पप्पू सरदार को बुलाया गया और उन्होंने अपने परिवार सहित पूर्व एल्डरमैन के घर में घुसकर मारपीट की। लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल कर हमला इतना गंभीर था कि राजकुमार यादव, जो लकवे के मरीज हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित परिवार का कहना है कि पप्पू सरदार के भाई, भतीजे और बेटे ने महिलाओं पर भी हमला किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घर में घुसकर पीड़ितों को बेरहमी से मारा जा रहा है। इस हमले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं।हमले के बाद घायल राजकुमार यादव को बिलासपुर के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए कहा कि उन्हें विशेष निगरानी की आवश्यकता है। उनके भाई राजेश और राजेंद्र भी गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने इस खतरनाक घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अपराधियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कदम उठाना जरूरी है, ताकि ऐसे भयावह और जानलेवा हमले किसी और के साथ न हों।




*घायलों को अस्पताल में भर्ती,इलाके में तनाव का माहौल*

नाली सफाई को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने यादव परिवार के घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिलाओं के साथ भी मारपीट हुई और घर में तोड़फोड़ की गई।हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में भय और पुलिस की संवेदनशील स्थिति उजागर हुई।

वर्जन
मामले में घर घुसकर मारपीट गुंडागर्दी करने का अपराध कायम किया गया है।जिसकी जांच जारी है।

उत्तम साहू
टीआई चकरभाठा थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *