लंबित महंगाई भत्ता शीघ्र जारी किया जाए – डा सुनील कुमार

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, (पंजीयन क्रमांक 6424)छत्तीसगढ़ का मासिक बैठक जिला कार्यालय में आज रखी गई थी जिसमे संघ के विस्तार ,सदस्यता अभियान ,लम्बित माँग एवं आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई । इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डा सुनील कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की अनेकों मांगे अभी भी शासन स्तर में लंबित है जिसे पूरा कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है इसके लिए हमे चरणबद्ध आंदोलन की और बढ़ना होगा ,जल्द ही हम भोजनावकाश में माननीय मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम से ज्ञापन सौप कर लंबित माँगो को पूर्ण करने शासन से अपील निवेदन करेंगे ।
वर्तमान में छत्तीसगढ़ में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों की 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता लंबित है जिसे शीघ्र जारी किया जाना चाहिए ।
हमारी शासन से मांग है कि वर्तमान में आयोजित होने वाली केबिनेट बैठक कर्मचारी हित में 2 प्रतिशत लम्बित महंगाई भत्ता को जारी करने प्रस्ताव पास किया जाना चाहिए , क्योंकि केंद्र सरकार जल्द ही लगभग तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने जा रही है । इसके साथ हीं
संघ शासन से आग्रह निवेदन करता है कि कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते ke sath hi कैश लेश योजना , चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान ,वेतन विसंगति , अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलीकरण समाप्त करना , सविलियन पूर्व दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को निशर्त अनुकंपा नियुक्ति देने के साथ साथ , जिला पंचायत ,जनपद पंचायत के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना में भी सकारात्मक निर्णय लेते हुवे इन मांगो को पूर्ण करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में पास करना चाहिए ।
शासन स्तर पर यदि कर्मचारियों की मांगो पर शासन जल्द ही सकारात्मक निर्णय की स्थिति में नही आ पायेगी तब की स्थिति में राज्य भर के शासकीय कर्मचारियों के मंशा के अनुरूप उपरोक्त सभी मांगो को पूर्ण करने हेतु शासन को ज्ञापन देकर शीघ्र निराकृत करने की मांग की जाएगी एवं चरणबद्ध आंदोलन करने कर्मचारी लामबंद होंगे ।
आज की आयोजित बैठक में श्री चंद्रशेखर पांडेय जिला अध्यक्ष ,सूर्या प्रकाश कश्यप ,देवेंद्र ठाकुर , शीला शर्मा ,रागिनी वॉल्टर ,चंद्रकांत कश्यप , पंकज शुक्ला ,संदीप त्रिपाठी , कौशल कौशिक , प्रवीण , प्रमोद भारद्वाज , के साथ तहसील शाखा के पदाधिकारियों मौजूद रहे सभी उपस्थित कर्मचारी साथियों ने उपरोक्त सभी जायज मांगो को पूर्ण कराने एकमत गिव है ।