एनटीपीसी कॉलोनी में सोने की चैन को झपट्टा मारकर लूटने वाले 4 महीने से थे फरार….ACCU और सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपत पुलिस एवं एसी सीयू की संयुक्त टीम ने झपटमारी के आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर।
सीपत एनटीपीसी गेट के पास महिलाल से सोने के चैन को लूटने वाले दो युवकों को पुलिस ने 4 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए आरोपी आदतन बदमाश है जो अलग अलग जगह जाकर घटना को अंजाम देते है।
सीपत पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया उर्जा ठाकुर उज्जवल नगर क्वार्टर नम्बर सी- 163 एनटीपीसी कालोनी सीपत ने सीपत थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था किसी प्रार्थिया नवाडीह चौक सीपत से अपनी मां मीना ठाकुर के साथ अपनी स्कूटी एनटीपीसी कालोनी अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में एनटीपीसी कालोनी गेट के पहले मोड़ के पास मेनरोड पर पीछे से एक बाईक में 2 अज्ञात व्यक्ति जो अपने चेहरे पर गमछा बांधे हुए थे। वे लोग अपनी मोटर सायकल से प्रार्थिया के स्कूटी के बगल से क्रास करते हुए पीछे बैठे हुए ब्यक्ति के द्वारा प्रार्थिया के गले में पहने हुए सोने के चैन को झपट्टा मारकर खींचा और लेकर फरार हो गये।इस घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज और साइबर डंप रिकॉर्ड से आरोपियों की खोजबीन की गई।लेकिन फरार आरोपियों का कही कुछ पता नहीं चल सका।इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू की टीम और सीपत पुलिस संदेही चंद्रप्रकाश यादव उर्फ छोटू उर्फ विक्की और शशीकांत उर्फ मोनू वैष्णव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया ।कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर 7 ग्राम सोने की चैन को राजेश उर्फ राजू सोनी पिता नारायण सोनी उम्र 53 वर्ष निवासी गया बिहार सरकंडा को बेचना बताए ।पुलिस ने आरोपियों के बताए हुए स्थान पर जाकर सोने की चैन बरामद कर लिया है।
सीपत पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सतपथी, एसीसीयू निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अजहरुद्दीन, प्रधान आरक्षक राहुल सिंह आतिश पारीक, आरक्षक अविनाश कश्यप, निखिल जाधव, वीरेंद्र गंधर्व, तदबीर पोर्ते और थाना सीपत से सउनि धर्मेंद्र यादव आरक्षक अमीर अंचल का सराहनीय योगदान है।