Blog
लोन देने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाली आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। देवरीखुर्द निवासी प्रार्थिया लता यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि बजरंग काम्पलेक्स तेलीपारा स्थित फायनेंस कंपनी से फरहत सिंह के द्वारा 5,00000रू का लोन दुंगी कहकर प्रार्थिया से 22300रू लेकर, लोन नहीं दिया । इसी प्रकार नरेन्द्र गेंदले, कलेश्वरी मरकाम, नागेश्वर मरकाम, संगीता भोरे अन्य लोगों से भी रूपये लेकर प्रोडक्ट फाइनेंस करवा कर पैसे दिलाने के नाम पर प्रोडेक्ट फायनेंस कर करीबन 1,50,000 रू का ठगी किया है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। जिसमें आरोपी के कार्यालय से दस्तावेज जप्त किया गया है। फिर पुलिस आरोपी महिला
फरहत सिंह पति पिन्टू कुमार उर्म 48 वर्ष निवासी विनायक होम्स फ्लैट नं.- 102 थाना तारबाहर में दबिश देकर हिरासत में लिया। पकड़ी गई महिला से पुछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म कबूल किया है।