Blog

21 जनवरी को तखतपुर में मनरेगा बचाव पदयात्रा का होगा आयोजन

प्रदेश सहित जिला पदाधिकारी रहेंगे मौजूद जताया जाएगा विरोध

बिलासपुर।जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाव पदयात्रा का आयोजन 21 जनवरी को किया जा रहा है। यह पदयात्रा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को बचाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। पदयात्रा ग्राम जोरापारा से प्रारंभ होकर मोछ, खैरी होते हुए ग्राम गिरधौना तक निकाली जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर होगी।पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में की जा रही कटौती एवं इसके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं और अधिकारों को लेकर जनजागरण किया जाएगा।इस कार्यक्रम की तैयारियों में पूर्व विधायक रश्मि जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष अभ्युदय तिवारी आत्मजीत मक्कड़ प्रदेश सचिव तखतपुर नगरपालिका अध्यक पूजा मक्कड़ एवं नगर अध्यक्ष शैलेंद्र निर्मलकर पूर्व नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुट हुए है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *