Blog

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का रतनपुर में भव्य स्वागत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का रायपुर से अंबिकापुर प्रवास के दौरान अल्प समय के लिए रतनपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर रतनपुर मुस्लिम समाज एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रतनपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में उनका भव्य स्वागत एवं इस्तकबाल किया गया।मदार शाह बाबा गेट के पास आयोजित इस्तकबालिया कार्यक्रम में डॉ. सलीम राज जी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फैजान अहमद सेबू प्रदेश कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मुशर्रफ़ खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण, इकबाल अहमद, ऐजाज भाई जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
रतनपुर मुस्लिम जमात की ओर से सदर सैयद आरिफ अली, वासित अली जिला महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, नियाज खान मंडल अध्यक्ष, अख्तर अली, रेहाना बेगम महामंत्री रतनपुर मंडल, शब्बीर खान, जसीम रजा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
इसके अलावा मुस्लिम समाज से सैय्यद यासीन अली, अहमद मुख्तार खान, जमीर खान, सैयद हसन अली, हाफिज अली, मिर्जा अख्तर बेग, मुस्लिम जमात के सेक्रेटरी सैफ अली, खजांची मिर्जा वहीद सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सलीम राज जी ने मदारबाड़ा वक्फ बोर्ड की जमीन का स्थल निरीक्षण किया और उसके संरक्षण एवं विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस पर मुस्लिम जमात रतनपुर ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *