Blog

महापौर ने एमआईसी का किया गठन….बंधु,केसरी,मोती,प्रकाश,दिनेश और रूपाली जैसे कई दिग्गज पार्षदों को मिली जगह…

बंधु,विजय,केसरी मोती दिनेश और प्रकाश को मिली जगह

कई सीनियर पार्षदों को एमआईसी में मिली जगह

बिलासपुर। महापौर पूजा विधानी ने एमआइसी का गठन कर दिया है। शहर सरकार में सीनियर पार्षदों पर मेयर सहित जिले के दिग्गज भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया है। एमआइसी गठन में वरिष्ठता का ध्यान तो रखा है साथ ही जातिगत समीकरण को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 14 सदस्यों की एमआइसी में महिलाओं को पर्याप्त जगह दी गई है। छह महिला पार्षदों को कौंसिल में जगह देने के साथ ही महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला एमआइसी मेंबर जल, शिक्षा, राजस्व, महिला बाल विकास एवं पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभाग संभालेंगी। बिलासपुर नगर निगम सीमा के भीतर बिलासपुर के अलावा बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी व तखतपुर विधानसभा के वार्डों को शामिल किया गया है। मेयर पूजा विधानी की एमआइसी में इसकी झलक भी दिखाई दे रही है। राजनीतिक नजरिए से देखें तो वार्डों की संख्या, विधायकों की प्रतिष्ठा और दबदबा के अलावा जातिगम समीकरण पर खास ध्यान दिया गया है। 14 सदस्यीय एमआइसी में ओबीसी वर्ग पर विशेष जोर दिया गया है। साहू व यादवों को खास प्रतिनिधित्व दिया है। महिला महापौर की एमआईसी में महिला पार्षदों की भूमिका भी इस बार कुछ ज्यादा ही नजर आ रही है। छह महिला पार्षदों को कौंसिल में ना केवल जगह दी गई है, साथ ही महत्वपूर्ण विभागों से भी नवाजा गया है। जल कार्य से लेकर राजस्व और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कामकाज का अवसर दिया गया है।

महापौर ने सीनियर पार्षदों पर जताया भरोसा

श्याम साहू, विजय ताम्रकार, बंधू मौर्य, प्रकाश यादव, मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन, संजय यादव। इन पार्षदों की अपने वार्ड के अलावा शहर में अलग पहचान है। तीन से पांच बार के सीनियर पार्षद हैं। वरिष्ठ पार्षदों को कौंसिल में जगह देकर दिग्गज भाजपा नेताओं ने शहरवासियों को संदेश देने की कोशिश भी की है। जाहिर सी बात है कि इनके अनुभव का लाभ मिलेगा और कामकाज में गति आएगी।

क्षेत्रीय समीकरण पर एक नजर

बिलासपुर नगर निगम की राजनीति में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र का अपना अलग महत्व है। पार्षदों की संख्या के अलावा यहां से हार-जीत के मायने भी अलग है। जिस दल को बेलतरा विधानसभा के वार्डों से जीत हासिल होती है शहर सरकार बनाने में मदद ही मिलती है। यही कारण है कि एमआइसी में तीन पार्षदों को जगह दी गई है। तीन में दो महिला पार्षद रुपाली गुप्ता व रेखा पांडेय व एक पुरुष पार्षद तिलक साहू को कौंसिल में कामकाज का अवसर दिया गया है। बिल्हा विधानसभा से दो पार्षदों को एमआईसी में जगह मिली है। खास बात ये कि दोनों महिला पार्षद हैं। केशरी इंगोले और सीमा संजय सिंह।

ये है एमआईसी, इनको मिला ये विभाग

श्याम साहू- स्वास्थ्य विभाग

विजय ताम्रकार- विद्युत यांत्रिकी

बंधू मौर्य – लोक कर्म विभाग

प्रकाश यादव- सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी

दिनेश देवांगन – सामाज कल्याण विभाग

मोती देवांगन – वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण

केशरी इंगोले- जल कार्य विभाग

तिलक राम साहू- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा

रेखा पांडेय – राजस्व विभाग

सीमा संजय सिंह- महिला बाल विकास विभाग

कुसुम महाबलि कोसेल- पर्यावरण एवं उद्यानिकी
रुपाली गुप्ता- शिक्षा, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग

संजय यादव- संस्कृति पर्यटन एवं मनोरंजन

सुनील जगत- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग

महापौर बोली,पूरे 70 वार्डो में मिलकर करेंगे काम,विकास कार्यों में नहीं होगी कोई कमी

महापौर पूजा विधानी ने बताया कि नगर निगम अंतर्गत 70 वार्ड है।जिसमें भाजपा कांग्रेस और अन्य निर्दलीय पार्षद भी जीते है।चूंकि वे शहर की महापौर है और इसलिए वे सभी वार्डो में मिलकर काम करेगी और वार्डो के विकास में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी।प्राथमिक समस्याओं को पहले निबटाया जायेगा और पेंडिंग कार्यों को तेजगति के साथ काम करके पूरा किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *