वन विभाग में नियम विरुद्ध हुवे स्थानांतरण को आंशिक संशोधन करने गया पत्राचार -डा सुनील कुमार यादव

बिलासपुर। वन विभाग बिलासपुर के अधिकारी के द्वारा स्थानांतरण नीति का खुले आम उलंघन का मामला सामने आने पर लिपिक संघ ने तत्काल मामले को सज्ञान में लेकर सी सी एफ को पत्र लिखकर नियम विरुद्ध किए आदेश को निरस्त करने की मांग की है ।
इस सबंध में डा सुनील कुमार यादव प्रदेश महामंत्री ने बताया कि वन विभाग में सहायक ग्रेड ३ के पद पर कार्यरत कर्मचारी को बिल्हा इकाई वन अनुसंधान एवम विस्तार केंद्र बिलासपुर से वृत्त कार्यालय बिलासपुर में नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया गया है संघ को जानकारी मिली है कि एक सेवा निर्वित कर्मचारी को प्रभार दिलाने के उद्देश्य से स्थानांतरण किया गया है सुरेंद्र यादव बिल्हा इकाई में एक मात्र प्रभारी लिपिक है उसके स्थानातंरण का कोई ठोस कारण नहीं है इसके बाद भी स्थानांतरण किया जाना यह माननीय मुख्यमंत्री जी के समन्वय समिति का खुले आम उलंघन का मामला है वर्तमान में स्थानांतरण नीति 2025 लागू है कोई नवीन स्थानातंरण नीति के संबंध में किसी प्रकार का कोई आदेश शासन से प्रसारित नहीं किया गया है फिर भी स्थानातंरण किया जाना उचित नहीं ।
संघ मुख्य वन सरक्षक बिलासपुर से माँग करता है की युवा स्थानातंरण को तत्काल प्रभाव से निरस्त करे अंततः संघ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी वन सरक्षन अधिकारी की होगी , सी स्थानातंरण से कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल असर होता है अचानक गिव स्थानांतरण से कर्मचारी के पारिवारिक स्थिति का संतुलन बिगड़ता है साथ ही बच्चों की अध्ययन अध्यापन भी प्रभावित होता है सी में स्थानांतरण को निरस्त किया जाना उचित होगा । आंदोलन की स्थिति निर्मित होने पर वन कर्मचारियों के साथ लिपिक संघ के सदस्य गण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे ।